मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कट्टर व निष्ठावंत शिवसैनिक संजय बापू सपकाल

हिंदूहृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख स्व.बालासाहब ठाकरे व पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के विचारधारा से प्रभावित कट्टर, निष्ठावंत, शिवसेना पक्ष से प्रामाणिक रहनेवाले शिवसैनिक के रूप में परिचित संजय सपकाल ने कम समय में ही राजनीति की सफलता की बुलंदियों को छूकर आज की युवा पीढ़ी में सक्षम नेतृत्व के रूप में निखरकर सामने आए हैं। शिवसैनिक संजय सपकाल इस युवा चेहरे ने समाज व राजनीति में अपनी अलग छवि निर्माण की है। समाज की ज़रूरतों और मुसीबतों को हल करने के लिए जनता की आवाज़ बनकर उन्हें समस्याओं से मुक्त करने के लिए जी जान से कोशिश करनेवाला शिवसेना पार्टी का ध्येयवादी शिवसैनिक है संजय सपकाल। सही मायनों में जनता के सेवक के रूप में उनका नाम लिया गया तो उसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है।
राजनीति में एक खिलता हुआ नया सितारा है, शिवसैनिक संजय बापू सपकाल। हिंदूहृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख स्व.बालासाहब ठाकरे व पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने शिवसेना में प्रवेश करते हुए अपने सामाजिक कार्य के साथ अपनी राजनीति जीवन की भी सफलता पूर्वक शुरुआत की है। शिवसेना में प्रवेश करने के बाद शिवसैनिक के रूप में कार्य करते हुए गुट प्रमुख, उप शाखा प्रमुख, शाखा प्रमुख, प्रभाग प्रमुख, गुट प्रमुख समन्वयक से आज वे शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक का पदभार बखूबी संभाल रहे हैं।
शिवसेना पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन पर सौंपी, उसमें वे खरे उतरे हैं। पिछले 20 सालों से अधिक समय से शिवसेना का काम पूरी निष्ठा, लगन से वे प्रामानिक रूप में करते आ रहे हैं। राजनीति के साथ-साथ उनका सामाजिक क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए उनके द्वारा किए गए विविध सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें विविध सामाजिक संस्था की ओर से विविध राज्य एवं नेशनल पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। 
संजय बापू सपकाल को बचपन से ही सामाजिक कार्य की चाह थी। आगे चलकर समाजनीति में योगदान देने के लिए उन्होंने अपना लक्ष्य सामाजिक कार्य व लोगों की मुश्किलें हल करने पर केंद्रित करते हुए आज भी वे बखूबी समाज में बहुत ही अच्छा अपना योगदान दे रहे हैं। उनकी यह सामाजिक भागीदारी को देखते हुए आज अनेक युवा उनके साथ सामाजिक कार्य करने के लिए जुड़े हैं। अपने सामाजिक कार्यों की बदौलत व उनकी सादगी भरे स्वभाव के कारण आज समाज के सभी स्तर के लोग उनके साथ जुड़े हुए हैं। सामाजिक गतिविधियों में वे अपना अमूल्य योगदान देने के साथ-साथ विधायक व सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं। अपने सामाजिक कार्यों के चलते हड़पसर में उन्होंने अपनी एक अलग छवि निर्माण की है।
शिवसेना में फिलहाल सक्रिय युवा शिवसैनिक के रूप में संजय सपकाल परिचित हैं। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए वे शिवसेना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जी जान लगाकर कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हड़पसर में शिवसेना पक्ष को नंबर 1 पक्ष बनाने का संकल्प लेकर वे चल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ