हड़पसर यातायात के बारे में मनपा प्रशासन, जन प्रतिनिधि, पत्रकारों की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय
हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे-सोलापुर व पुणे-सासवड रोड हड़पसर के महत्वपूर्ण रास्ते हैं। इन दोनों रास्तों पर ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए प्रधानता से काम किया जाएगा। हड़पसर को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलें इस हेतु विशेष ध्यान दिया जाएगा। यातायात नियमों का पालन करने के लिए हमारे पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया जाएगा। विशेष तौर से ट्रैफिक जाम के जो प्वाइंट हैं उन पर हम काम करेंगे। पुलिस कर्मचारियों की पेट्रोलिंग भी हमने बढ़ा दी है। यह जानकारी हड़पसर यातायात नियंत्रण विभाग के पुलिस निरीक्षक अजीत लकडे द्वारा दी गई है।
हड़पसर यातायात नियंत्रण विभाग की ओर से हड़पसर यातायात के बारे में मनपा प्रशासन, जन प्रतिनिधि, पत्रकारों की बैठक का आयोजन हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेवक योगेश ससाणे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले, शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, राष्ट्रीय पाटिल तालिम संघ के अध्यक्ष उल्हास तुपे, समाजसेवक एडवोकेट अमोल कापरे, आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे के साथ हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय व हड़पसर यातायात नियंत्रण विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आगे बोलते हुए पुलिस निरीक्षक अजीत लकडे ने कहा कि लक्ज़री बस का हड़पसर यातायात पर जो गहरा प्रभाव हो रहा है उस पर हम नजर बनाए हुए हैं और यातायात का उल्लंघन करनेवाले लक्ज़री बस चालकों पर सख्त कार्यवाही कर रहे हैं। साथ ही जो शैक्षणिक संकुल हैं वहां के स्कूल व्यवस्थापन के साथ भी चर्चा की गई है और उनसे कहा गया है कि आपके स्कूलों के कैंपस में ही छात्रों को उतरने व बैठने की व्यवस्था करें, जिससे यातायात पर तनाव नहीं आएगा। हड़पसर की सडकों पर जल्द ही नो होलटिंग, नो पार्किंग बोर्ड लगाए जाएंगे। हड़पसर की सडकों पर अनधिकृत रिक्शा चालकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। हड़पसर का यातायात सुचारु हो इस हेतु आपके द्वारा दी गई सूचना एवं सुझावों पर हम अवश्य गौर करेंगे और हड़पसर में यातायात सुचारु हो इसके लिए हम सभी मिलकर एक साथ काम करेंगे।
नगरसेवक योगेश ससाणे ने कहा कि हड़पसर ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की गई थी, जो बहुत ही अहम भूमिका निभा रही थी। यह पार्किंग की व्यवस्था न जाने किसके आंखों में चुभी और बंद करवा दी गई। हड़पसर में जो दो रेल पटरियों के नीचे बनाए गए अंडर पास हैं, वहां पर ट्रैफिक जाम का असर दिखाई दे रहा है, वहां पर यातायात नियमन करने के लिए पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाना चाहिए, जिसके कारण यातायात का उल्लंघन करनेवालों पर रोक लगाई जा सकती है। स्क्रैप रिक्शाओं पर सख्त कार्यवाही करने के साथ-साथ गैर कानूनी तरीके से चलानेवाले रिक्शा चालकों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने भी हड़पसर में लक्ज़री बस का यातायात पर हो रहा गहरा प्रभाव, पार्किंग की व्यवस्था, गैर कानूनी तरीके से चलानेवाले रिक्शा, पथारी व्यवसायियों के रस्ते पर किए गए अतिक्रमण से हो रहा ट्रैफिक जाम आदि समस्याओं से हड़पसर यातायात नियंत्रण विभाग के पुलिस निरीक्षक अजीत लकडे को अवगत कराया। साथ ही हड़पसर में पार्किंग की व्यवस्था न रहने के कारण वाहन चालक व पुलिस कर्मचारियों को बीच जो वाद विवाद होता है उसके बारे में बताकर हड़पसर में पार्किंग का विषय यह ज्वलंत मुद्दा है उस पर विशेष रूप से काम करना होगा।
समाजसेवक एडवोकेट अमोल कापरे ने बताया कि पुणे-सासवड रोड यातायात का गहरा प्रभाव है। विशेष रूप से यहां की आईटी पार्क व निजी स्कूल का यातायात पर गहरा असर होता है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही तुकाईदर्शन चौक में पंक्चर बंद किया गया है, जिसके कारण वाहन चालक सरे आम यातायात का उल्लंघन करते हैं। यह पंक्चर बंद होने के कारण वाहन चालक आईबीएम से गोंधलेनगर व गोंधलेनगर से तुकाईदर्शन तक का रास्ता रोंग साइड से तय करते हैं। ऐसे यातायात कानून का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

हड़पसर में पार्किंग की व्यवस्था करना बहुत ही जरूरी है और समय की जरूरत है। पार्किंग की व्यवस्था का नियोजन करने के लिए मनपा प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की हमें सहयोग की जरूरत है। हड़पसर के स्कूल व कॉलेज में अगर शनिवार व रविवार को पार्किंग करने की व्यवस्था की गई तो काफी मायने में यातायात पर जो गहरा असर होता है उससे राहत मिल सकती है। इस के लिए स्कूल व्यवस्थापन को सहयोग करना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ