हिमाचल प्रदेश में, तेज वर्षा के बाद भूस्खलन और बाढ़ से 22 लोगों को मौत हो गई है। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 12 लोग घायल हुए हैं और छह लापता हैं। कांगड़ा जिले में चक्की रेल पुल कल बाढ़ में ध्वस्त हो गया। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोक्ता ने बताया कि मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों पर सर्वाधिक असर पड़ा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की।
उत्तराखंड में शुक्रवार से देहरादून और अन्य हिस्सों में भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। चालीस से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन, आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था कर रहा है। इस बीच, राज्य में भूस्खलन के कारण एक सौ से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। टिहरी और पौड़ी में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है, जिसका प्रशासन आकलन कर रहा है। कई राष्ट्रीय राजमार्ग और टिहरी, देहरादून, पौड़ी में ग्रामीण संपर्क सड़कें तथा पुल भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यात्रा मार्ग खोलने का काम चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ