विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए प्रवेश और अतिरिक्त सीटों के लिए दिशानिर्देशों को मंजूरी दी है। यह फैसला बृहस्पतिवार को आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की बैठक के दौरान लिया गया। आयोग के अध्यक्ष प्रो एम जगदीश कुमार ने कहा है कि उच्च शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक अनिवार्य हिस्सा है। इससे उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय और अंतरसांस्कृतिक आयामों को एकीकृत करने में मदद मिलती है।
आयोग ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अनुसंधान और विकास प्रकोष्ठ की स्थापना के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। आयोग के अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान और विकास प्रकोष्ठ की स्थापना से आत्म-निर्भर भारत के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा।

0 टिप्पणियाँ