हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
घरटे प्रकल्प में हर माह अनाथ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर 75 वां अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा तो हमारा भारत देश स्वस्थ। आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए हर देशवासियों ने किसी एक सामाजिक गतिविधि का संकल्प करना चाहिए, जिसके कारण समाज के निचले स्तर तक सदृढ़ व बलशाली भारत का निर्माण होगा। यह विचार समाजसेवक महेंद्र बनकर ने व्यक्त किए।
भारतीय स्वतंत्रता का 75 वां अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस अर्जुनराव बनकर स्मृती प्रतिष्ठान की ओर से पुणे महानगरपालिका के घरट प्रकल्प के बच्चों के साथ फल, बिस्कुट और मिठाई बांटकर मनाया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां अर्जुनराव बनकर स्मृती प्रतिष्ठान की प्रमुख जयश्री महेंद्र बनकर, मीना थोरात, मनीषा राऊत, प्रा.विद्या संतोष होडे, स्मिता गायकवाड, साक्षी थोरात, मोहन चिंचकर, मुकेश वाडकर, संतोष कोर्दे, विनीत थोरात, सतीश भिसे, प्रशांत पोमण आदि के साथ अन्य प्रमुख अतिथिगण उपस्थित थे। घरटे प्रकल्प के बच्चों ने अपनी कला की प्रतिभा का परिचय देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का आयोजन स्व. अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की प्रमुख जयश्री महेंद्र बनकर के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

0 टिप्पणियाँ