हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिक्षा हमारे जीवन में महान भूमिका निभाती है। शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। शिक्षा हमारे जीवन व भविष्य में आगे बढ़ने का रास्ता आसान बनाती है। शिक्षा आपके जीवन में मजबूत नींव रखती है कि जिसके बलबुते पर आप सफलता का आसमान प्राप्त करते हो, इसलिए यह बात हमेशा ध्यान में रखें कि शिक्षा का हमारे जीवन बहुत ही अहम स्थान है। यह विचार अखिल महाराष्ट्र वैदू समाज विकास फाउंडेशन पुणे जिला के अध्यक्ष तुकाराम शिंदे ने व्यक्त किए।
अखिल महाराष्ट्र वैदू समाज विकास फाउंडेशन की ओर से 15 अगस्त के अवसर पर हड़पसर वैदूवाडी स्थित गणपति मंदिर में 10 वीं और 12 वीं कक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र, पेन, डायरी और ध्वज देकर सम्मानित किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां फाउंडेशन के मार्गदर्शक पुलिस निरीक्षक दशरथ हटकर, अखिल महाराष्ट्र वैदू समाज विकास फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष नारायण शिंदे, गरवारे कॉलेज के प्रा. राजू पवार, युवा नेता श्री राजेश पवार, श्री दुर्गाजी पवार, सहायक फौजदार श्री सुरेश शिंदे, श्री धीरज पवार, श्री बापू पवार, श्री अण्णा शिंदे, श्री मुक्तांना सवारी, श्री कृष्णा लोखंडे, श्री गोकुल शिंदे, श्री राकेश पवार के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। फाउंडेशन के मार्गदर्शक पुलिस निरीक्षक दशरथ हटकर और फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष नारायण शिंदे ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

0 टिप्पणियाँ