मांजरी, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले के प्रयासों से मांजरी में रक्तदान शिविर उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को शहीदों को नमन और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सांसद अमोल कोल्हे की संकल्पना से जगदंब प्रतिष्ठान की ओर से राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले के माध्यम से मांजरी स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यहां विधायक चेतन तुपे पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता सुरेश अण्णा घुले के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पहल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए अजीत दत्तात्रय घुले ने हमारे प्रतिनिधि से कहा कि भारत के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आवश्यक जरूरत पूर्ण होगी, इस मुख्य उद्देश्य से ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। मांजरी के साथ ही अन्य परिसर से भी आकर रक्तदाताओं ने शिविर में भाग लिया और इस सामाजिक कार्य को बढ़ाया। रक्तदान शिविर में भाग लेकर समाज सेवा में योगदान देनेवाले सभी रक्तदाताओं का मैं आभारी हूं।
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजित दत्तात्रय घुले के जनसंपर्क कार्यालय में सम्पन्न हुए रक्तदान शिविर को बहुत अच्छ प्रतिसाद मिला। रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और रक्तदान किया। करीब 99 बोतल रक्तसंकलन किया गया। रक्तदान करनेवालों को अजीत घुले की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को 6 लाख का सुरक्षा कवच दिया गया, जिसमें 3 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 3 लाख रुपये का अतिरिक्त चिकित्सा बीमा शामिल है।

0 टिप्पणियाँ