हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हाथों में सत्ता न होते हुए भी न्हावले दंपत्ति ने सामाजिक गतिविधियों के जरिए लोगों को राहत देने में अहम योगदान दिया है। मतदाता उनके द्वारा किये गए सामाजिक विधायक कार्यों को ध्यान में रखते हुए अपने वोट के जरिए आगामी महानगरपालिका चुनाव में उन्हें जीत का सहारा पहनाएं। अगर कोई भी पद न रहते हुए भी वे इतनी अच्छी तरह से काम कर रहे हैं तो सोचिए अगर यह आपकी आवाज उठाने के लिए अगर पुणे महानगरपालिका भवन में जाएंगे तो आपके परिसर का निश्चित रूप से सर्वांगीण विकास होगा। इस तरफ मतदाताओं को गौर करना चाहिए। यह अपील महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर महिला आघाडी की प्रमुख वनीता वागसकर ने की है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ महिला आघाडी की अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले के जन्मदिन के अवसर पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर व जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर महिला आघाडी की प्रमुख वनीता वागसकर के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां मनसे नेता आबा धारवाडकर, शिवसेना नेता सुप्रिया डालिंबकर, प्रभाग अध्यक्ष अश्विनी ताडे, वैभव चव्हाण, भाऊसाहब देवरे, हरिभाऊ कोडग, यश सुपेकर, विठ्ठल खुटवड, मयूर गवले, प्रथमेश जाधव, विशाल सरोदे, पूजा कुमावत, राणी कुमावत, कविता लुकडे के साथ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जनसेविका इंद्रायणी अजय न्हावले ने कहा कि प्रभाग क्रमांक 44 के क्षेत्र में नागरिक मुद्दों की जनप्रतिनिधियों ने उपेक्षा की, इसलिए आम जनता मनसे के पीछे खड़ी है। जनसेवा का पुण्य हमारे साथ है, आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव में मनसे जीत का झंडा लहराएगी।
कार्यक्रम के आयोजक जनसेवक अजय न्हावले ने कहा कि लाइफकेयर अस्पताल के डॉक्टरों ने नागरिकों और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस शिविर में जांच किए गए मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को इस अवसर पर साड़ी बांटी गई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हमेशा से ही लोकहित में काम करनेवाला पक्ष है। विधायक व सामाजिक गतिविधियों के जरिए लोगों को राहत देने की हमने हमेशा से ही प्रामाणिक रूप से कोशिश की है।
शिविर और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजय न्हावले और उनके मित्र परिवार ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ