मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दक्षिण कमांड युद्ध स्मारक में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुणे के दक्षिण कमांड युद्ध स्मारक में स्वतंत्रता दिन 2022 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष की स्मरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और अन्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हर घर तिरंगा अभियान मनाया गया।
दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा उपक्षेत्र मुख्यालय के ब्रिगेडियर आर. आर. कामत, स्टेशन कमांडर, पुणे के शुभ हाथों ध्वजारोहण समारंभ आयोजित किया गया, उसके बाद युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी, जेसीओ और मुख्यालय के अधिकारी, दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा उपक्षेत्र के अधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद स्टेशन कमांडर के शुभ हाथों मोटर साइकिल रैली को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली में 300 से अधिक दोपहिया वाहन सवार राष्ट्रध्वज लेकर शांति, समृद्धि और सौहार्द का संदेश देते हुए सदर्न कमांड युद्धस्मारक से रवाना हुए।  मोटर साइकिल सवारों ने शहर में देश प्रेम का संदेश दिया। अंत में कोंढवा में रैली का समापन हुआ।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ