मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सांसद संजय राउत की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में शिवसैनिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सांसद संजय राउत की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में शिवसैनिकों ने हड़पसर गाडीतल पर ईडी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। 
इस अवसर पर यहां पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, उपशहरप्रमुख समीर तुपे, विभाग प्रमुख राजेंद्र बाबर, पूर्व नगरसेविका प्राची आशीष आल्हाट, शिवसेना वक्ता व पुणे शहर महिला आघाडी की उपशहर संघटिका प्रा. विद्या संतोष होडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल, महाराष्ट्र वितरक सेना के हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख संतोष दर्शिले, उपविभाग प्रमुख नितिन गावडे, उपविधानसभा अधिकारी गौरव गायकवाड, शाखा प्रमुख अमित कांबले, स्वप्निल काले, शिवसैनिक प्रवीण रणदिवे, मयूर फडतरे, शहाबाज पंजाबी व पदाधिकारियों के साथ शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांसद संजय राउत से डरती है इसलिए उन्हें जेल भेज दिया है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज उठानेवालों के पीछे ही ईडी लगाई जाती है। यह सब एक षड्यंत्र है। ईडी के माध्यम से दबाव बनाने की कोशिश केंद्र सरकार कर रही है। शिवसेना किसी के सामने नहीं झुकेगी। प्रादेशिक दलों को खत्म करने का बहुत ही जहरीला षड्यंत भारतीय जनता पार्टी का है। 
उपशहरप्रमुख समीर तुपे ने कहा कि शिवसैनिकों की आवाज जितनी दबाई जाएगी उतनी ही वो और बुलंद होगी। ईडी की आड़ में भारतीय जनता पार्टी गंदी राजनीति खेल  रही है। जनता को भी अब धीरे धीरे यह अवगत हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में जब कोई प्रवेश करता है तो उसके ऊपर लगे सारे कलंक धुल जाते हैं, फिर उन पर पहले चाहे कितने भी आरोप क्यों ना हों, वे सब धुल जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी का जो कोई समर्थन नहीं करता है बस उन्हें ही तकलीफें व परेशान किया जाता है। शिवसैनिक किसी के भी सामने घुटने नहीं टेकेगा। हम सभी शिवसैनिक पूरी निष्ठा व ताकत के साथ पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे व शिवसेना सांसद संजय राउत के समर्थन में खड़े हैं। 
पूर्व नगरसेविका प्राची आल्हाट ने कहा कि सांसद राउत की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना में गुस्से की लहर है। शिवसैनिकों की आवाज को कोई नहीं दबा पाएगा। केंद्र सरकार आम लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। महंगाई दिन-ब-दिन आसमान छू रही है, रोजगार की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ये गंभीर मामले हैं, परंतु ऐसे मुद्दों की ओर ध्यान देने के बजाए केंद्र सरकार बस सरकारी यंत्रणाओं को निजी स्वार्थ के लिए उपयोग में लाकर विरोधी दलों को तकलीफ दे रही है। आज तक किसी भी बीजेपी के नेता पर ईडी की कार्रवाई क्यों नहीं की गई है?
शिवसेना वक्ता व पुणे शहर महिला आघाडी की उपशहर संघटिका प्रा. विद्या संतोष होडे ने कहा कि महाराष्ट्र में महंगाई, बेरोजगारी, बाढ़, भारी बारिश जैसे कई मुद्दों के अलावा केंद्र सरकार जानबूझकर ईडी को ऐसे लोगों के पीछे लगा रही है जो सिर्फ बीजेपी विरोधी हैं। जनता इस गुस्से को वोट के रूप में दिखाएगी। पूरे महाराष्ट्र की जनता सांसद संजय राउत के साथ है। 
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के    संघटक संजय सपकाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी यंत्रणाओं का गलत उपयोग करके विरोधी दलों को परेशान कर रही है। शिवसेना के साथ एकनिष्ठ रहनेवाले सांसद संजय राउत को ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी का हम कड़े शब्दों में निषेध करते हैं। शिवसेना झुकनेवालों में से नहीं है, हम संघर्ष करनेवाले शिवसैनिक हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ