मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सारिका चौहान को ‘निबंध स्पर्धा प्रमाणपत्र’ देकर किया गया सम्मानित

केशवनगर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
‘साहित्यरत्न लोकशाहीर डॉ. अण्णाभाऊ साठे’ के जीवन पर आधारित निबंध स्पर्धा में सारिका जनार्दन चौहान को भाग लेने पर साहित्यरत्न लोकशाहीर प्रतिष्ठान (ट्रस्ट) द्वारा निबंध स्पर्धा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की 102 वीं संयुक्त जयंती महोत्सव के अवसर पर 10 वर्ष से 16 वर्ष के लड़के-लड़कियों के ‘साहित्यरत्न लोकशाहीर डॉ. अण्णाभाऊ साठे’ के जीवन पर आधारित निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा में जिन विद्यार्थियों ने भाग लिया, उन विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया।
निबंध स्पर्धा का आयोजन साहित्यरत्न लोकशाहीर प्रतिष्ठान (ट्रस्ट), केशवनगर, मुंढवा द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ