4 चार साल की आद्या सचिन घोड़के ने खेल में अपनी अलग पहचान बनाई
हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अखिल भारतीय खेल महासंघ के मार्गदर्शन में ऑल स्पोर्ट्स एसोसिएशन महाराष्ट्र यूनिट, वात्सल्य स्पोर्ट्स अकादमी उंड्री, पुणे की ओर से एम मल्टी स्पोर्ट्स अकादमी पुणे, महाराष्ट्र द्वारा भव्य जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें चैंपियंस स्पोर्ट्स कराटे-डो एसोसिएशन के 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयु वर्ग के अनुसार एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 43 पदक अर्जित कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर यहां वात्सल्य ग्रुप ऑफ एजूकेशन के संचालक राजीव अरोड़ा, वात्सल्य स्कूल की संचालिका मानसी कुमार, वात्सल्य स्कूल के संचालक करण कुमार, खेल शिक्षक कृष्णा आडागले, द वात्सल्य स्कूल की मुख्याध्यापिका विनिता राजीव अरोड़ा आदि के साथ अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य कराटे प्रशिक्षक हेमंत डोईफोडे को सर्वश्रेष्ठ खेल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
साथ ही श्री साई इंग्लिश मीडियम स्कूल फुरसुंगी से भाग लेनेवाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी जो बस 4 साल की आद्या सचिन घोड़के ने खेल में अपनी अलग पहचान निर्माण की है।

0 टिप्पणियाँ