मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मनसे रायगढ़ जिला संपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह संपन्न

रायगढ़, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जिला कार्यालय उरण द्वारा 15 अगस्त 2022 को भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। यहां मनसे जिलाध्यक्ष संदेशभाई ठाकुर की अध्यक्षता व रायगढ़ भूषण सौ. संगीता ढेरे के शुभ हाथों ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर मनसे द्रोणागिरी शहर अध्यक्ष रितेश पाटिल, मनसे विद्यार्थी सेना के तालुका अध्यक्ष गणेश तांडेल, मनसे शहर उपाध्यक्ष उमेश वैवडे, हितेश सालुंखे, शहर सचिव दिनेश हलदणकर, विभाग अध्यक्ष सुभाष पाटिल, सचिन ढेरे, दीपक प्रसादे, योगेश म्हात्रे, साहिल प्रसादे, अमर ठाकुर, राजेश सरफरे, ओम शेरे, उल्हास गायकवाड, दीपक देवरुखकर, महिला सेना की शहर अध्यक्षा सौ. सुप्रिया सरफरे, सौ. कविता म्हात्रे, सौ. पूजा प्रसादे आदि महिला व मनसैनिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ