मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य के सीधे सरपंच पद सहित 1166 ग्राम पंचायतों का चुनाव कार्यक्रम घोषित : 13 अक्टूबर को होगा मतदान : आचार संहिता लागू

राज्य चुनाव आयुक्त यू. पी. एस. मदान द्वारा जानकारी
मुंबई, विभिन्न 18 जिलों की 82 तालुकों में 1 हजार 166 ग्राम पंचायतों के सदस्य पदों के साथ-साथ सरपंचों के सीधे आम चुनाव के लिए 13 अक्टूबर 2022 को मतदान होगा। इसके लिए आज से संबंधित स्थानों पर आचार संहिता लागू कर दी गई है। 14 अक्टूबर 2022 को मतगणना होगी। यह जानकारी राज्य चुनाव आयुक्त यू. पी. एस. मदान द्वारा दी गई है।
श्री मदान ने कहा कि संबंधित तहसीलदार 13 सितंबर 2022 को चुनाव नोटिस जारी करेंगे। नामांकन पत्र 21 से 27 सितंबर 2022 तक दाखिल किए जाएंगे। सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण 24 और 25 सितंबर 2022 को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच 28 सितंबर 2022 को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 अपराह्न 3 बजे होगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा। मतदान 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। मतदान का समय दोपहर तीन बजे तक सिर्फ नक्सल प्रभावित इलाकों में होगा। मतों की गिनती 14 अक्टूबर 2022 को होगी। समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा शिफारिस किए गए प्रतिशत में इन चुनावों के लिए नागरिकों की पिछड़ा वर्ग सीटें हैं।
विभिन्न जिलों में चुनाव होनेवाली ग्राम पंचायत की जिला व तालुकावार संख्या :  ठाणे : कल्याण- 7, अंबरनाथ- 1, ठाणे- 5, भिवंडी- 31, मुरबाड- 35, व शहापुर- 79. पालघर : डहाणू- 62, विक्रमगढ़- 36, जव्हार- 47, वसई- 11, मोखाडा- 22, पालघर- 83, तलासरी- 11 व वाडा- 70. रायगढ़ : अलिबाग- 3, कर्जत- 2, खालापुर- 4, पनवेल- 1, पेण- 1, पोलादपुर- 4, महाड- 1, माणगाव- 3 व श्रीवर्धन- 1. रत्नागिरी : मंडणगड- 2, दापोली- 4, खेड- 7, चिपलूण- 1, गुहागर- 5, संगमेश्वर- 3, रत्नागिरी- 4, लांजा- 15 व राजापूर- 10. सिंधुदुर्ग : दोडामार्ग- 2 व देवगड- 2. नाशिक : इगतपुरी- 5, सुरगाणा- 61, त्र्यंबकेश्वर- 57 व पेठ- 71. नंदुरबार : अक्कलकुवा- 45, अक्राणी- 25, तलोदा- 55 व नवापुर- 81. पुणे : मुलशी- 1 व मावल- 1. सातारा : जावली- 5, पाटण- 5 व महाबलेश्वर- 6. कोल्हापुर : भुदरगड- 1, राधानगरी- 1, आजरा- 1 व चंदगड- 1. अमरावती : चिखलदरा- 1. वाशीम: वाशीम- 1. नागपुर : रामटेक- 3, भिवापुर- 6 व कुही- 8. वर्धा : वर्धा- 2 व आर्वी- 7. चंद्रपुर : भद्रावती- 2, चिमूर- 4, मूल- 3, जिवती- 29, कोरपणा- 25, राजुरा- 30 व ब्रह्मपुरी- 1. भंडारा : तुमसर- 1, भंडारा- 16, पवणी- 2 व साकोली- 1. गोंदिया : देवरी- 1, गोरेगाव- 1 गोंदिया- 1, सडक अर्जुनी- 1 व अर्जुनी मोर- 2. गडचिरोली : चामोर्शी- 2, आहेरी- 2, धानोरा- 6, भामरागड- 4, देसाईगंज- 2, आरमोरी-2, एटापल्ली- 2 व गडचिरोली- 1. कुल- 1,166.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ