मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए

    जम्‍मू-कश्‍मीर में कल शाम अनंतनाग जिले के पोशक्रीरी क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बताया कि मृतक आतंकी 29 मई 2021 को दो नागरिकों और पिछले वर्ष नौ अप्रैल को प्रादेशिक सेना के एक जवान की हत्‍या में शामिल थे। सुरक्षाबलों ने उनके कब्‍जे से करीब 30 से 35 किलोग्राम आईईडी बरामद किए जो  बाद में बम रोधी दस्‍ते ने निष्क्रिय कर दिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ