मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्री कृपया ध्यान दें! पुणे-हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 28 सितंबर तक रद्द : कई अन्य गाड़ियां भी रद्द

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर  मंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा रेलमार्ग पर ब्लॉक को लेकर चौथे रेल मार्ग से संबंधित विभिन्न आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके  कारण गाड़ी संख्या 12129/12130 पुणे- हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 21 से 28 सितंबर तक रद्द रहेगी। जबकि 22, 24 एवं 29 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस तथा 24, 26 सितंबर तथा 01 अक्टूबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 तथा 26 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस एवं 25 तथा 28 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22845 पुणे -हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 24 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस तथा 26 सितंबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे - संतरागाछी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ