मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पार्टी को और मजबूत करने के लिए अगले तीन महीनों में शहरभर में 500 शाखाएं खोलने का इरादा : शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप

वानवडी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वानवडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला, युवक व विद्यार्थी सेल शाखाओं का शुभारंभ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप के शुभ हाथों किया गया है। 
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में पार्टी को और मजबूत करने के लिए मेरा अगले तीन महीनों में शहरभर में 500 शाखाएं खोलने का इरादा है, जिसकी शुरुआत मैं अपने  प्रभाग से कर रहा हूं। इस शाखा के अवसर पर महिला बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए एक उचित मंच का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने इस शाखा के माध्यम से महिला आंदोलन को सशक्त बनाने की पहल करने वाली सभी महिला पदाधिकारियों को बधाई दी। वानवडी प्रभाग के युवाशक्ति के लिए इस शाखा के माध्यम से हम सामाजिक कारणों के दरवाजे खोलने की कोशिश कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास भी व्यक्त किया कि यह शाखा क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को समायोजित कर वानवडी में युवा संगठन के सशक्तिकरण का एक प्रमुख केंद्र बनेगी। शिक्षा का घर के रूप में परिचित पुणे शहर में देश-विदेश से छात्र शिक्षा के लिए आते हैं। शहर में स्कूलों और कॉलेजों की संख्या और छात्रों की संख्या भी अधिक है। इन छात्रों को शिक्षण संस्थानों के संबंध में कई शिकायतें या समस्याएं आती हैं, इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विद्यार्थी सेल हमेशा तत्पर रहता है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विद्यार्थी सेल की शाखा वानवडी प्रभाग में शुरू करके परिसर के छात्रों के लिए एक हक का ‘समस्या निवारण केंद्र’ का काम यह शाखा करेगी।
वानवडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अनुक्रम: राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस शाखा का शुभारंभ रुबी हॉस्पिटल आजादनगर, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस शाखा का शुभारंभ जांभूलकर चौक और राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस शाखा का   शुभारंभ संत मदर तेरेसा चौक में शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप के शुभ हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेविका रत्नप्रभा जगताप, किशोर कांबले, आनंद सवाणे, संदीप जगताप, प्रफुल्ल जांभूलकर, केविन मॅन्युअल,  अथर्व खेमकर, आशीष मोहिते, मृणालिनी वाणी, मीना पवार, भारती भालेराव, वैशाली भोसले, मॅगी येसुदास, ज्योति तेरदाल,  प्रमोद कांबले, शाहनवाज शेख, शुभम भुजबल, प्रमोद पासवान के साथ महिला, युवक व विद्यार्थी सेल के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ