मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एस. एम. जोशी कॉलेज के प्राचार्य पद पर डॉ. एन. एस. गायकवाड नियुक्त

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
एस. एम. जोशी कॉलेज हड़पसर के प्राचार्य पद पर डॉ. एन. एस. गायकवाड की नियुक्ति की गई है। सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ का नामांकित एस. एम. जोशी कॉलेज हड़पसर का डॉ. एन. एस. गायकवाड ने प्राचार्य के रूप में हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। वे रयत शिक्षण संस्था के सहसचिव, सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ के सिनेट सदस्य, पुणे विद्यापीठ के भौतिक शास्त्र अभ्यास मंडल के सदस्य साथ ही ‘रयत इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड डेवहलपमेंट’ सातारा के वे संचालक भी हैं। रयत शिक्षण संस्था के आजीवन सदस्य भी हैं। भारतीय  भौतिकशास्त्र संघटना के भी वे आजीवन सदस्य हैं।
डॉ. एन. एस. गायकवाड को संशोधन हेतु यूरोपियन यूनियन की पोस्ट डॉक्टरेटस के लिए फेलोशिप भी प्राप्त हुई है। उसके आधार पर उन्होंने ‘नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च बेल्व्हू  पेरिस’ में डेढ़ साल संशोधन किया है। उन्होंने महाविद्यालय के लिए ‘गुणवत्ता संचालकीय प्रणाली’ स्थापित की है, जिसमें व्यक्तिगत शिक्षकों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है। यह प्रणाली नैक केलिए बहुत उपयोगी है। रयत शिक्षण संस्था, सातारा के 40 महाविद्यालयों में रयत गुणवत्ता संचालकीय प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। उनके पास बत्तीस साल का शिक्षण अनुभव है। अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने पंद्रह वर्षों तक प्रधानाध्यापक के रूप में भी उत्कृष्ट कार्य किया है। छात्रों को केंद्र मानकर वे छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास करते हैं। वे एक शोध विद्वान हैं जो तटस्थ दृष्टि से अनुसंधान करते हैं। वे अच्छे प्रशासक हैं जो सामाजिक प्रतिबद्धता पैदा करते हैं। उनके मार्गदर्शन में कई छात्रों ने पीएच.डी. उपाधि प्राप्त की है। उनके कई शोध लेख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने एक विशेषज्ञ व्यक्ति के रूप में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में शामिल होकर मार्गदर्शन किया है। अध्ययन, शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें झेकरिपब्लिक में एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत पोस्टर के लिए पुरस्कार भी मिला है। रोटरी क्लब ऑफ मंचर, पुणे का ‘उत्कृष्ट शिक्षक’ पुरस्कार भी उन्हें मिला है। 
रयत शिक्षण संस्था के उपाध्यक्ष विधायक चेतन तुपे, रयत शिक्षण संस्था के जनरल बॉडी सदस्य दिलीप तुपे, उपप्राचार्य प्रा. संजय जडे, उपप्राचार्य डॉ. संजय जगताप, आई. क्यू.ए.सी. के प्रमुख डॉ. किशोर काकडे, स्टाफ वेल्फेयर कमेटी प्रमुख डॉ.अशोक पांढरबले, सभी प्राध्यापक, सेवकगण आदि ने प्राचार्य डॉ. एन. एस. गायकवाड का हार्दिक स्वागत किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ