मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कामशेत-तलेगांव के बीच स्थित एक रेलवे गेट दो दिन के लिए बंद रहेगा

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे-लोनावला रेलमार्ग पर कामशेत- तलेगांव स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 43 नाने गेट, रेलवे किमी 144/9-145/0 का मरम्मत कार्य होने के कारण गुरुवार दिनांक 08 सितंबर को सुबह 09.00 बजे से शुक्रवार दिनांक 09 सितंबर शाम 06.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।  
उपरोक्त अवधि में रेल फाटक संख्या 45 (कान्हे गेट) रेलवे किमी 148/5-6 सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ