पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने पुणे मंडल के कामशेत स्टेशन के दो उप स्टेशन प्रबंधकों सर्वश्री शुभेंदु त्रिपाठी एवं ओमप्रकाश को ‘महाप्रबंधक सेफ्टी पुरस्कार’ से सम्मानित किया। मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में अगस्त महीने में ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके सराहनीय योगदान और ट्रेन संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय सेफ्टी कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार शामिल हैं।
श्री शुभेंदु त्रिपाठी एवं श्री ओमप्रकाश ने कामशेत स्टेशन पर गुजरती हुई मालगाड़ी के साथ सिग्नल के आदान-प्रदान के समय पीछे से 11 वीं वैगन से धुआं निकलते देखा। इन्होंने तुरंत स्टेशन प्रबंधक तलेगांव को सूचित किया। तलेगांव में गाड़ी खड़ी करके जांच करने पर उक्त वैगन के पहियों में ब्रेक बाइंडिंग पाया गया, जिसे ठीक कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। इनके द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के कारण अप्रिय घटना को टाला जा सका। श्री शुभेंदु त्रिपाठी तथा श्री ओमप्रकाश 2018 में रेल सेवा में भरती हुए और तलेगांव में रहते हैं।
श्री अनिल कुमार लाहोटी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने एक सराहनीय काम किया है और रेलवे कर्मचारियों द्वारा यात्रियों की संरक्षा की दिशा में ईमानदारी एवं 24x7 की सतर्कता से किया गया कार्य दूसरों को भी सदा प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक आलोक सिंह, मुख्य सेफ्टी अधिकारी पियूष कक्कड़, प्रधान मुख्य इंजीनियर राजेश अरोरा, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मुकुल जैन, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ए. के. गुप्ता, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर एन. पी. सिंह तथा अन्य विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे तथा मध्य रेल के पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ