मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’

श्रीनगर, कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ रखा गया है।
गुलाम नबी आजाद ने आज जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा उनके नाम की तरह होगी और इसमें सभी धर्म के लोग शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के एजेंडे में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना, भूमि और नौकरियों के अधिकार स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने के लिए संघर्ष जारी रखना शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ