मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर में संभाजी ब्रिगेड और शिवसेना गठबंधन द्वारा कार्य शुरू : उत्तम कामठे

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संभाजी ब्रिगेड और शिवसेना गठबंधन की घोषणा होने के बाद हड़पसर में एकत्रित होकर प्रत्यक्ष रूप में शिवसेना और संभाजी ब्रिगेड दोनों ने एक होकर, एक दिल और एक समाधान से संगठन का कार्य करने की शुरूआत की गई है। यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला के अध्यक्ष उत्तम कामठे ने दी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संभाजी ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज आखरे ने शिवसेना के साथ युती करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसमें कोई शक नहीं कि भविष्य में संभाजी ब्रिगेड का राजनीतिक  ग्राफ (आलेख) निश्चित रूप से बढ़ेगा। हम सभी को भी संभाजी ब्रिगेड शिवसेना गठबंधन को अच्छी तरह से विकसित करने का प्रयास करना चाहिए।
महाराष्ट्र में संभाजी ब्रिगेड को अच्छा सहयोग मिला है। सही मायने में प्रबोधनकार ठाकरे के विचार और पुरुषोत्तम खेडेकर के विचार और कार्य एक साथ आए हैं। इसी सोच और कर्म से संभाजी ब्रिगेड का राजनीतिक मंच पर एक अच्छा मंच तैयार हुआ है। इससे निश्चित रूप से भविष्य में संभाजी ब्रिगेड को लाभ होगा। इसके एक भाग के रूप में संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला कार्यकारिणी ने शिवसेना पुणे जिला प्रमुख व पूूर्व नगरसेवक विजय देशमुख से मिलकर हड़पसर में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक स्थान पर पुष्पहार अर्पण किया व संभाजी ब्रिगेड-शिवसेना गठबंधन की घोषणा का जश्न मनाया गया।
आगे उन्होंने कहा कि हम आगामी पुणे महानगरपालिका और जिला परिषद पंचायत समिति के चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे। शिवसेना और संभाजी ब्रिगेड दोनों ही बहुत आक्रामक संगठन हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज व छत्रपति संभाजी महाराज के नाम से दोनों संगठन आज सही मायने में एक साथ आए हैं, इसलिए शिवप्रेमी बहुत खुश हैं।
शिवसेना जिला प्रमुख विजय देशमुख ने कहा कि शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा लिया गया निर्णय बहुत अच्छा है। भविष्य में संभाजी ब्रिगेड और शिवसेना अच्छा काम करके महाराष्ट्र को दिखाएंगे कि आगामी समय शिव-फुले-शाहू-आंबेडकर-प्रबोधनकार के विचारों का ही है।
इस अवसर पर संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला उपाध्यक्ष अनिल बोटे, अतुल येवले, कोषाध्यक्ष विवेक तुपे, जिला संघटक रवि ढेरे, एडवोकेट स्वप्निल काले व   शिवसेना पदाधिकारी प्रमुख रूप   से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ