मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री के चयनित भाषणों का संग्रह, "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" का विमोचन

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/02F7JH.jpg

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चयनित भाषणों का संग्रह"सबका साथसबका विकाससबका विश्वास - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन (मई 2019 - मई 2020)", का विमोचन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा 23 सितंबर2022 को सुबह 11 बजे रंग भवन     सभागारआकाशवाणी भवननई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथिकेरल के राज्यपालश्री आरिफ मोहम्मद खान और विशिष्ट अतिथिपूर्व उपराष्ट्रपतिश्री वेंकैया नायडू होंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर इस कार्यक्रम के मेजबान की भूमिका में होंगे। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चंद्रा तथा मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चुनिंदा भाषणों का यह संकलन, 130 करोड़ भारतीयों की आशा और आकांक्षाओं के माध्यम से न्यू इंडिया के निर्माण का सारसंग्रह है। 'जनभागीदारी-सब को साथ लेकर चलना' - इस विजन को प्राप्त करने का मुख्य आधार हैसामूहिक विश्वास और संकल्प के माध्यम से समावेशी विकास।
    यह संग्रह विभिन्न विषयों पर मई 2019 से मई 2020 तक प्रधानमंत्री के 86 भाषणों पर केंद्रित है। दस विषयगत क्षेत्रों में विभाजितये भाषण प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया’ दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। अच्छी तरह से विभाजित किये गए खंड हैं - आत्मनिर्भर भारत: अर्थव्यवस्थाजन-प्रथम शासनकोविड -19 के खिलाफ लड़ाईउभरता भारत: विदेशी मामलेजय किसानटेक इंडिया-न्यू इंडियाहरित भारत-सहनशील भारत-स्वच्छ भारत (ग्रीन इंडिया-रेसिलिएंट इंडिया-क्लीन इंडिया)स्वस्थ भारत-सक्षम भारत (फिट इंडिया- एफिशिएंट इंडिया)सनातन भारत-आधुनिक भारत: सांस्कृतिक विरासत और मन की बात।
    पुस्तक प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया के दृष्टिकोण को चित्रित करती हैजो आत्मनिर्भरसहनशील और चुनौतियों को अवसरों में बदलने में सक्षम हो। प्रधानमंत्री अपनी असाधारण वक्तत्व शैली के माध्यम से जनता से जुड़ने के लिएउत्कृष्ट संवाद क्षमता के साथ नेतृत्व गुणदूरदर्शी सोच और दूरदर्शिता का संयोजन करते हैं। यही बात इस पुस्तक में उनके शब्दों के माध्यम से परिलक्षित होती है, जैसे, "हमने 'सबका साथसबका विकासके मंत्र से शुरुआत की थीलेकिन पांच साल के निरंतर समर्पण के साथलोगों ने इसमें एक और अद्भुत शब्द जोड़ा हैवह है 'सबका विश्वास'
    हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में प्रकाशित यह किताब पूरे देश में प्रकाशन विभाग के बिक्री केन्द्रों और सूचना भवनसीजीओ कॉम्प्लेक्सनई दिल्ली की बुक गैलरी में उपलब्ध होगी। पुस्तक को प्रकाशन विभाग की वेबसाइट के साथ-साथ भारतकोश प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। ई-पुस्तक अमेज़न और गूगल प्ले पर भी उपलब्ध होगी।
प्रकाशन विभाग के बारे में:
    प्रकाशन विभाग निदेशालय पुस्तकों और पत्रिकाओं का एक भंडार हैजो राष्ट्रीय महत्व के विषयों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर केन्द्रित है। 1941 में स्थापितप्रकाशन विभाग भारत सरकार का एक प्रमुख प्रकाशन गृह हैजो विभिन्न भाषाओं में और विकासभारतीय इतिहाससंस्कृतिसाहित्यजीवनीविज्ञानप्रौद्योगिकीपर्यावरण और रोजगार जैसे विविध विषयों पर पुस्तकों और पत्रिकाओं की पेशकश करता है। इस प्रभाग की पाठकों और प्रकाशकों के बीच विश्वसनीयता है और यह कंटेंट की प्रामाणिकता के लिए जाना जाता है।
    प्रभाग के प्रमुख प्रकाशनों में लोकप्रिय मासिक पत्रिकाएं जैसे योजनाकुरुक्षेत्र और आजकल के साथ-साथ साप्ताहिक रोजगार समाचार पत्र 'रोजगार समाचार' और 'एम्प्लॉयमेंट न्यूज़शामिल हैं। इसके अलावाप्रकाशन विभाग सरकार की प्रतिष्ठित संदर्भ वार्षिक पुस्तक 'इंडिया ईयर बुकका भी प्रकाशन करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ