मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोंढवा बुद्रुक में भी पकडी गई नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री : 22 लाख 65 हजार 217 रुपये कीमत का स्टॉक जब्त : तीसरी कार्रवाई

पुणे, सितंबर (जिमाका)
खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय की ओर से कोंढवा बुद्रुक के टिलेकरनगर क्षेत्र में एम. सद्गुरु कृपा दूध एवं दुग्ध उत्पाद कारखाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 लाख 65 हजार रुपये मूल्य का नकली पनीर, स्किम्ड मिल्क पाउडर, पामोलिन तेल आदि जब्त किया गया। पांच सितंबर से नकली पनीर बनाने वाली तीसरी फैक्ट्री के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि मिल्क पाउडर और पामोलिन तेल के साथ-साथ स्किम्ड मिल्क पाउडर और पामोलिन तेल से बने नकली पनीर को अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा गया था। स्टॉक से निरीक्षण के लिए लाख 39 हजार 800 रूपये कीमत के 1 हजार 199 किलो पनीर, 18 लाख 71 हजार 652 कीमत के 4 हजार 73 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर, 1 लाख 53 हजार 675 रुपये कीमत के 1 हजार 48 किलो आरबीडी पामोलिन तेल कुल 2 लाख 65 हजार 217 रुपये कीमत का स्टॉक जब्त
साठ्यातून तपासणीसाठी नमुने घेत किंमत 2 लाख 39 हजार 800 रूपये किंमतीचे 1 हजार 199 किलो पनीर, 18 लाख 71 हजार 652 रूपये किंमतीचे 4 हजार 73 किलो स्किम्ड मिल्क पावडर, 1 लाख 53 हजार 675 रूपये किंमतीचे 1 हजार 48 किलो आरबीडी पामोलीन तेल कुल 22 लाख 65 हजार 217 रुपये कीमत का स्टॉक जब्त किया गया है।
पनीर जल्द खराब होने वाली वस्तु होने के कारण जब्त किए गए स्टॉक को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ और आयुक्त परिमलसिंह के मार्गदर्शन में पुणे कार्यालय से सहायक आयुक्त रूपाली खमाणे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुप्रिया जगताप और सोपान इंगले की टीम ने यह कार्रवाई की है।
त्यौहारी सीजन में उपभोक्ताओं के साथ ठगी करने और घटिया किस्म की खाद्य सामग्री बेचने की आशंका रहती है। पुणे प्रशासन विभाग के संयुक्त आयुक्त संजय नारागुडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे टोल फ्री नंबर 1800222365 पर शिकायत दर्ज करें। अपना नाम गुप्त रखा जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ