मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जांच एजेंसियों ने देश के कई राज्‍यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुडे स्‍थानों पर छापेमारी की

     दिल्‍ली पुलिस ने पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से सम्‍बद्ध मामले की जांच के सिलसिले में राजधानी दिल्‍ली में कई स्‍थानों पर छापे मारे हैं। ये छापे केन्‍द्रीय जांच एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर निजामुद्दीन, शाहीन बाग और अन्‍य इलाकों में मारे गए हैं। पुलिस ने कहा है कि तीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

   महाराष्‍ट्र में आज राज्‍य पुलिस की छापेमारी में पीएफआई के 20 सदस्‍यों को गिरफ्तार किया गया है। औरंगाबाद से 13, मराठवाडा क्षेत्र के अन्‍य भागों से सात और सोलापुर से एक  सदस्‍य को गिरफ्तार किया गया है। आतंकरोधी दस्‍ता-एटीएस पीएफआई के सदस्‍यों पर नजर रख रहा था।राज्‍य पुलिस और एटीएस का साझा अभियान आज तड़के तीन बजे शुरू हुआ।
    कर्नाटक में, पुलिस ने आज पीएफआई के कार्यालयों और उसके कार्यकर्ताओं के आवासों पर छापेमारी कर 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि केरल और तमिलनाडु में पीएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा के बाद किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
    असम में सुरक्षा एजेंसियों ने राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में छापेमारी कर पापुलर फ्रंट आफ इंडिया-पीएफआई के 25 सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये छापे कई जिलों में नये मामले दर्ज होने के बाद मारे गये हैं। इनमें से ग्‍वालपाडा जिले से दस, जबकि कामरूप जिले से पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए और पुलिस ने इस गुट के 11 कार्यकर्ताओं को राष्‍ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्‍त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ