मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 10 अक्टूबर तक बढ़ी

 

मुंबई, मुंबई की एक विशेष अदालत ने पत्रा चाल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 10 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। इसके साथ ही उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई भी 10 अक्टूबर तक स्थगित कर दी। इससे पहले, धन शोधन निवारण अधिनियम की एक विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। शिवसेना सांसद संजय राउत, एक अगस्त से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ