मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-दौंड सेक्शन में 16 अक्टूबर को ब्लॉक : कुछ गाड़ियां देरी चलेंगी

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रविवार दिनांक 16 अक्टूबर  को  पुणे- दौंड रेल खंड पर पाटस-केडगांव स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 248/6-7 स्थित ब्रिज संख्या 248/2 पर ब्लॉक को लेकर स्टील गर्डर के स्थान पीएससी स्लैब बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस दौंड से अपने निर्धारित समय 14.00 बजे के स्थान पर 16.00 बजे रवाना होगी, जबकि गाड़ी संख्या 16332 तिरुवनंतपुरम-मुंबई एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 11301/11302  मुंबई- बेंगलुरु-मुंबई उद्यान एक्सप्रेस पुणे मंडल पर कुछ विलंब से चलेंगी। 
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ