दक्षिण रेलवे ने पदक तालिका में 38 पदकों के साथ प्रथम और मध्य रेलवे ने 23 पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया
पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
29 वीं अखिल भारतीय आरपीएफ एथलेटिक चैंपियनशिप मीट, तीन दिवसीय मेगा इवेंट जो पुणे आरपीएफ बल द्वारा आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज ग्राउंड-पुणे में आयोजित किया गया, इसका भव्य तरीके से समापन हुआ। मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे तथा मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मीनू लाहोटी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अजय सदानी ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार ने प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत किया।
महाप्रबंधक श्री लाहोटी ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि यह गर्व और खुशी की बात है कि इस प्रतियोगिता में 95 महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने आगे कहा कि खेल गतिविधि न केवल हमें फिट रखती है बल्कि टीम भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि रेलों पर हमेशा ऐसे खिलाड़ियों का समर्थन और सम्मान किया गया है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं एवं पुणे मंडल के रेलवे सुरक्षा बल को भी इस चैंपियनशिप के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता में 16 विभिन्न रेलवे जोन से रेलवे सुरक्षा बल के लगभग 313 खिलाड़ी, जिसमें 218 पुरुष और 95 महिला खिलाड़ियों ने 44 इवेंट्स में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार लाहोटी के हाथों ट्राफियां और पुरस्कार वितरित किए गए। दक्षिण रेलवे ने पदक तालिका में 38 पदकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें 16 स्वर्ण, 08 रजत और 14 ब्राँझ शामिल हैं जबकि मध्य रेलवे ने 23 पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें 09 स्वर्ण, 10 रजत और 04 ब्राँझ शामिल हैं।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, मुख्यालय से आए प्रधान विभागाध्यक्ष एवं पुणे मंडल के शाखा अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।
मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री अमरेश कुमार ने आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन शंकर एडले ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ