मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कुर्ग कर्नाटक ऑटो क्रॉस और हैदराबाद इंडियन नेशनल चैंपियन प्रतियोगिता में निकिता टकले खडसरे को मिली सफलता

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
फार्मर असोसिएशन ऑफ कुर्ग कर्नाटक ऑटो क्रॉस प्रतियोगिता में पहली ट्रॉफी जीतने के बाद तुरंत हैदराबाद इंडियन नेशनल चैंपियन प्रतियोगिता में 14 राउंड में से 12 राउंड जीतते हुए निकिता टकले खडसरे ने गोवा में   होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का सम्मान प्राप्त किया है।
मानसून कार रेस प्रतियोगिता का मौसम शुरू हुआ, ट्रैक पर भारी बारिश या कीचड़ के दौरान निकिता टकले खडसरे युवा प्रतियोगी ने अपने पदार्पण पर अपनी सफलता का एहसास प्रतियोगियों को महसूस कराया।
मुश्किल सफर में भी कर्नाटक टूर्नामेंट जीतकर तुरंत बाई रोड हैदराबाद के लिए रवाना हुई। हैदराबाद इंडियन नेशनल चैंपियन टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 50 प्रतियोगियों ने भाग लिया। एक तरफ 15 साल के अनुभववाले खिलाड़ी और दूसरी तरफ निकिता जैसी नई प्रतियोगी, निकिता ने कभी हार नहीं मानी और रेस के 14 में से 12 राउंड जीते। इस प्रतियोगिता को जीतकर गोवा में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मार्ग खुल गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निकिता ने कार से 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया है।
फार्मर असोसिएशन ऑफ कुर्ग कर्नाटक ऑटो क्रॉस प्रतियोगिता, हैदराबाद इंडियन नेशनल चैंपियन प्रतियोगिता में मिली सफलता का श्रेय निकिता ने अपने पिता उद्यमी नितिन टकले, मां राजश्री टकले, पति शुभम खडसरे व अपने प्रशिक्षक चेतन शिवराम को दिया है।
बड़े उत्साह के साथ निकिता कहती हैं कि मानसून सीजन में ये दो टूर्नामेंट जीतने के बाद आगामी गोवा और बेंगलुरू के टूर्नामेंट में भी जीत की सफलता दोहराऊंगी। 
कर्नाटक और हैदराबाद में कार रेसिंग के बड़ी संख्या में शौकीन खिलाड़ी हैं। निकिता ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र के पुणे से भाग लेने वाले प्रतियोगी के उत्साह और ड्राइविंग शैली को देखकर उन्हें बहुत प्रेरणा मिली।
18 साल की उम्र में कार रेसिंग में दिलचस्पी रखनेवाली निकिता ने 22 साल की    उम्र में 6 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और सभी प्रतियोगिताओं में जीत  हासिल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ