मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पढ़ने की आदत करा सकती है मनचाहे क्षेत्र में सफलता प्राप्त : शैलेंद्र बेल्हेकर

मांजरी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पठन संस्कृति को विकसित करने के लिए यदि विद्यार्थी प्रति दिन एक घंटा किसी पुस्तक को पढ़े तो पढ़ने की आदत मनचाहे क्षेत्र में सफलता प्राप्त करा सकती है। यह विचार अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने व्यक्त किए। 
जिला परिषद प्राथमिक स्कूल मांजरी बुद्रुक में भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर पठन प्रेरणा दिवस मनाया गया तब वे बोल रहे थे। डॉ. कलाम की प्रतिमा का पूजन करके अभिवादन किया गया। इस अवसर पर पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने मराठी और अंग्रेजी भाषा में किताबें पढ़ीं। यहां स्कूल व्यवस्थापन समिति की अध्यक्षा रुपाली गव्हाणे, मुख्याध्यापक अनिल गौड, अश्विनी भोसले, राणी चव्हाण, शबाना सैयद, शीतल काले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन स्कूल के शिक्षकों द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ