मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का काम रयत शिक्षण संस्था करे : शरद पवार

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
समाज की संरचना में महिलाओं की 50 प्रतिशत    हिस्सेदारी है। कर्तव्य के बारे में महिलाएं भी कम नहीं हैं, लेकिन हम महिलाओं के कर्तव्य को प्रोत्साहित करने में विफल हैं। रयत शिक्षण संस्था महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए काम करे। यह अपील रयत शिक्षण संस्था के अध्यक्ष व सांसद श्री शरद पवार ने की है।
रयत शिक्षण संस्था पश्चिम विभाग पुणे व अण्णासाहेब आवटे महाविद्यालय मंचर द्वारा संयुक्त रूप से सांसद श्री शरद पवार के 81वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘शरद रयत चषक अंतर महाविद्यालय राज्यस्तरीय वक्तृत्व व निबंध प्रतियोगिता’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वे बोल रहे थे। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में राज्य के 32 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर यहां पूर्व गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल, रयत शिक्षण संस्था के चेयरमैन अनिल पाटिल, रयत शिक्षण संस्था के वाइस चेयरमैन व विधायक चेतन तुपे, पश्चिम विभाग के चेयरमैन एडवोकेट राम कांडगे, पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर, वाइस चेयरमैन एडवोकेट भगीरथ शिंदे, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समारोह में चंद्रभागा बाबुराव तुपे साधना  कन्या विद्यालय की स्मरणिका व सुवर्ण स्मृति स्मरणिका का भी विमोचन किया गया।
श्री शरद पवार ने आगे कहा कि यह मेरे जीवन में पहली बार हो रहा है जहां लोग मुझ पर बात कर रहे हैं और मुझे सुनना पड़ रहा है। आमतौर पर मैं इससे बचता हूं। मैंने महसूस किया कि पूरा कार्यक्रम मेरे इर्द-गिर्द केंद्रित है। 
स्कूल और महाविद्यालयीन जीवन में प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। छात्रों को प्रोत्साहित  किया जाना चाहिए।छात्रों को प्रतियोगिता के लिए विज्ञान   उन्मुख विषय दिए जाने चाहिए, ऐसा करने से विद्यार्थियों में चिंतन की प्रक्रिया होती है।
पूर्व गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि श्री शरद पवार भले ही राजनेता नेता हों, फिर भी राजनीति के माध्यम से सामाजिक कार्य करना और उसमें से समाज का विकास करने की भूमिका उन्होंने छात्र दिनों से रखी है।
ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां श्री शरद पवार का कोई प्रभाव न हो, यह व्यक्ति नहीं बल्कि विश्वविद्यालय है, इस विश्वविद्यालय में जीवन के सभी विषय सीखे जा सकते हैं।
रयत को अत्याधुनिक करने में श्री शरद पवार का बड़ा योगदान है। उनकी दूरदृष्टि से रयत शिक्षण संस्था ने परिष्कृत शिक्षा बहुत पहले से शुरू की। इतना ही नहीं, बल्कि नई राष्ट्रीय नीति के अनुसार हम सभी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। यह विचार रयत शिक्षण संस्था के चेयरमैन अनिल पाटिल ने व्यक्त किये।
शरद रयत चषक अंतर महाविद्यालय राज्यस्तरीय वक्तृत्व व निबंध प्रतियोगिता का संयोजन पश्चिम विभाग के चेयरमैन एडवोकेट राम कांडगे, विभागीय अधिकारी के. डी. रत्नपारखी, सहायक विभागीय अधिकारी एस. टी. पवार, एस.एम.जोशी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नानासाहेब गायकवाड, अण्णासाहेब आवटे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.जी. कानडे, महात्मा फुले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कैलास जगदाले, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण आंधले के मार्गदर्शन में प्रा. डॉ. बी. पी. गार्डी, प्रा. कैलास एरंडे, प्रा.उमेश पाटिल, प्रा.डॉ.संजय नगरकर, प्रा.डॉ.पांडुरंग भोसले, प्रा.डॉ.अतुल चौरे, विशाल कराले द्वारा किया गया था। 
पुरस्कार वितरण समारोह का संयोजन प्राचार्य अरुण आंधले व प्राचार्य डॉ. के. जी. कानडे द्वारा किया गया। समारोह का सूत्र-संचालन प्रा.एस. टी. पवार व नीता शेटे ने और आभार प्रदर्शन डॉ. दिगंबर दुर्गाडे ने किया। 
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार है : 
कनिष्ठ गुट लड़कियां - 
प्रथम क्रमांक : मालकर प्रज्ञा श्रीकांत
(पद्मराजे ज्युनिअर कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड सायन्स, शिरोल कोल्हापुर) 
द्वितीय क्रमांक : कराले सृष्टि राहुल (अण्णासाहेब आवटे महाविदयालय, मंचर, पुणे) 
तृतीय क्रमांक : मोरे नम्रता शशिकांत (श्रीशिव छत्रपती कॉलेज, जुन्नर, पुणे) 
कनिष्ठ गुट लड़के -
प्रथम क्रमांक : भोसले उदयनराजे शशांक (श्री संत दामाजी महाविद्यालय, मंगलवेढा, सोलापुर) 
द्वितीय क्रमांक : लटपटे मंदार गोविंद (महात्मा फुले कनिष्ठ महाविद्यालय, कोंढी, परभणी) 
तृतीय क्रमांक : माली प्रफुल्ल तोताराम (इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इन्स्टिट्यूट, धुले) 
‘शरद रयत चषक’ मानक टीम (कनिष्ठ गुट) इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, धुले। 
वरिष्ठ गुट लड़कियां -
प्रथम क्रमांक : मोहिते अलिशा अनिल (वसंतदादा पाटील प्रशासकीय सेवा महाविद्यालय) 
द्वितीय क्रमांक : तनपुरे ऐश्वर्या नवनाथ (माणिकचंद पहाडे लॉ कॉलेज, औरंगाबाद) 
तृतीय क्रमांक : कारंडे श्वेता नामदेव (इस्माईल साहेब लॉ कॉलेज, सातारा) 
वरिष्ठ गुट लड़के - 
प्रथम क्रमांक :  मेरे सुजीत बालासाहब (पद्मश्री विखे पाटील महाविद्यालय, लोणी, अहमदनगर) 
द्वितीय क्रमांक : मालकर शिवम संजय (इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, सांगली)
तृतीय क्रमांक : मस्टे मयूर लामाजी (इंटरनॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ पोल्युशन सायन्स, मुंबई) 
शरद रयत चषक मानक टीम (वरिष्ठ गुट)  इस्माईलसाहेब लॉ कॉलेज, सातारा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ