मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनना चाहिए : बालासाहब थोरात

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महिलाओं को स्वाभिमान के साथ-साथ नए सपने देखकर आत्मनिर्भर और उद्यमी बनना चाहिए। यह अपील मार्केट कमेटी के पूर्व सभापति बालासाहब थोरात ने की है। 
वालकी तालुका दौंड में सावित्रीबाई महिला फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान व जिला परिषद पुणे की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त मसाला प्रशिक्षण और केक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां सरपंच ज्योति जनार्दन थोरात, उपसरपंच सुरेश कदम, ग्रामपंचायत सदस्य नाना चोरमले, महिला बचत गुट की अध्यक्ष दुर्गा थोरात, सावित्रीबाई महिला फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामचंद्र कुंभार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
सावित्रीबाई महिला फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामचंद्र कुंभार ने संस्था द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी व महिलाओं के लिए व्यवसाय विपणन एवं व्यवसाय विकास की विभिन्न योजनाओं के लिए उद्योग-औद्योगिक वृद्धि विकास हेतु विभिन्न ऋण आपूर्ति योजनाओं का संक्षिप्त रूप में विवरण दिया। 
कार्यक्रम की प्रस्तावना ग्रामसेवक सैयद शौकतअली सुलेमान ने किया। सूत्र संचालन अंबिका शिंदे और आभार प्रदर्शन मंदा भालेराव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ