पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे कर्मचारी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय होकर मानवीय एवं सहानुभूति के साथ लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। इसकी ताजा मिसाल है कि हाल ही में पुणे स्टेशन पर एक घटना में रेलवे कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ तथा सामाजिक संस्था द्वारा एक वयोवृद्ध, असहाय महिला को शीघ्र मदद दी गई जिससे वह दोबारा अपने परिजनों के पास पहुँच गई।
पुणे स्टेशन पर अपनी ड्यूटी के दौरान उपस्टेशन प्रबंधक अनिलकुमार तिवारी को रेलवे के गार्ड विल्यम ने सूचित किया कि एक वृद्ध महिला प्लेटफार्म संख्या 4 पर रो रही है। इस पर तिवारी ने महिला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका बैग ट्रेन में चोरी हो गया है जिसमें कुछ नगद, जरुरी कागजात तथा कपड़े थे। बातचीत में वृद्ध महिला ने बताया कि वह वाराणसी की रहनेवाली है तथा घरेलू विवाद के चलते घर से अकेले ही निकल आयी है। इसके पश्चात रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक बी. एस. रघुवंशी, सामाजिक संस्था साथी की सहायक श्रीमती रेखा गायकवाड तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीमती रेणु तिवारी ने परोपकार की भावना से काम करते हुए जीआरपी की सहायता से वृद्ध महिला को निराधार, बेसहारा महिलाओं की मदद करनेवाली हिंजवड़ी स्थित सामाजिक संस्था अपना घर को सुपूर्द किया। इस संस्था के संचालक राजीव अग्रवाल हैं। अपना घर द्वारा पांच दिन तक वृद्ध महिला की देखभाल की गई एवं उन्हें कुछ नकद राशि दी गई तथा उनके बेटे, बहू के पुणे आने पर वाराणसी तक की आरक्षित यात्रा टिकट के साथ वृद्धा को उनके सुपूर्द कर दिया। इस मदद कार्य पर वृद्धा के परिवार वालों ने रेलवे तथा सामाजिक संस्था को बहुत धन्यवाद दिया।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने इस परोपकारी कार्य के लिए रेलवे कर्मचारियों का अभिनंदन किया है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

.jpg)
0 टिप्पणियाँ