हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पुणे जिले में युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त युवा उत्सव कार्यक्रम में शहीद भगतसिंह जीवनरक्षक फाउंडेशन के सदस्य आजादसिंह टाक को नेहरू युवा केंद्र पुणे के उपसंचालक यशवंत मानखेडकर के शुभहाथों जिलास्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। साथ ही यशवंत मानखेडकर ने शहीद भगतसिंह जीवनरक्षक फाउंडेशन के अन्य सदस्य भगतसिंह टाक, अविनाश माने, ओंकार भोसले, ऋषभ कुचेकर को खेल सामग्री देकर सम्मानित किया है।
अपने पिता डॉ. बच्चूसिंह टाक के नक्शे कदम पर चलते हुए आजादसिंह बच्चूसिंह टाक ने सामाजिक दायित्व को निभाने का बीड़ा उठाया है। समाज की सेवा करने में वे भी अहम योगदान दे रहे हैं। यह पुरस्कार निश्चित रूप से उनके द्वारा जारी सामाजिक कार्यों में उनका और भी जज्बा बढ़ाएगा। एक तरह से यह पुरस्कार देकर उनकी प्रशंसा से पीठ थपथपाई है। आपातकालीन परिस्थिति में शहीद भगतसिंह जीवनरक्षक फाउंडेशन के माध्यम से कार्य कर रहे हैं वे सही मायने में बहुत ही सराहनीय कार्य हैं। समाज के प्रति जो सामाजिक दायित्व वो निभा रहे हैं वह काबिले तारीफ है।

0 टिप्पणियाँ