हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सात महीनों के बाद महानगरपालिका प्रशासन व पुलिस ने शिवस्मारक समिति व समस्त ग्रामस्थ शेवालवाडी के पास शिवछत्रपति की प्रतिमा सुपूर्द की। पूर्व नगरसेवक नाना भानगिरे व शिवसेना पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे ने इसमें अहम भूमिका निभाई। मनपा के हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय से आखिरकार शिवछत्रपति की प्रतिमा निकालकर शिवराय का जयघोष, अभिषेक, आरती, फूलों की बरसात करते हुए शिवभक्तों ने पूर्व नगरसेवक नाना भानगिरे व शिवसेना पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे की उपस्थिति में शेवालवाडी में स्थापित की गई है।
शासकीय नियमों की पूर्तता न करते हुए शेवालवाडी में स्थापित की जानेवाली छत्रपति शिवाजी महाराज की सिंहासन पर विराजमान भव्य प्रतिमा हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहआयुक्तालय व पुलिस प्रशासन ने सात महीने अपने पास हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के प्रांगण में प्लास्टिक कागज से ढककर रखी गई थी। प्रतिमा की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मनपा प्रशासन को कड़ी निगरानी रखनी पड़ रही थी तो दूसरी ओर शिवप्रेमी प्रतिमा को स्थापित न होने के कारण बहुत नाराज थे। शिवप्रेमियों की संतप्त भावना को मद्देनजर रखते हुए व छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पावित्र्य का जतन करने के लिए शिवसेना पुणे शहर प्रमुख नाना भानगिरे व जिलाप्रमुख उल्हास तुपे ने पुणे पुलिस आयुक्त व महानगरपालिका आयुक्त के पास निरंतर अनुवर्ती करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय के प्रांगण में रखी हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के हस्तांतरण के हेतु अत्यावश्यक अनुमति प्राप्त करते हुए शिवस्मारक समिति शेवालवाडी व ग्रामीणों के पास शिवाजी महाराज की प्रतिमा सुपूर्द की। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को दूध का अभिषेक करके फूलों की बरसात की गई।
यहां सहआयुक्त प्रसाद काटकर, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, वरिष्ठ अभियंता विक्रम लहाने, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कलमकर, श्रीरामभक्त हणू जाधव, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश शिंदे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक जयश्री जाधव, अतिक्रमण विभाग के अधिकारी शाम अवघडे, गणेश तारू, शिवस्मारक समिति के सदस्य, शेवालवाडी निवासी व शिवप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ