मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कै. दशरथ बलिबा भानगिरे हॉस्पिटल का प्राथमिक उपचार कक्ष व शिवसेना मदद कक्ष का लोकार्पण समारोह संपन्न

कै. दशरथ बलिबा भानगिरे हॉस्पिटल में शिवसेना मदद कक्ष का लोकार्पण गांबिया देश के राजदूत मुस्तफा झवारा व मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष प्रमुख मंगेश चिवटे के शुभ हाथों किया गया। यहां पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल, पूर्व नगरसेवक व शिवसेना शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

पूर्व नगरसेवक व शिवसेना शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे की पहल के माध्यम से कै. दशरथ बलिबा भानगिरे हॉस्पिटल में स्वयं खर्चे से बनाया प्राथमिक उपचार कक्ष व शिवसेना मदद कक्ष का लोकार्पण गांबिया देश के राजदूत मुस्तफा झवारा और मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष प्रमुख मंगेश चिवटे के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल, महानगरपालिका वैद्यकीय अधिकारी आशीष भारती, सहसंपर्क प्रमुख अजय भोसले, जिलाप्रमुख रमेश कोंडे, उल्हास तुपे, हड़पसर सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर, बालासाहब भानगिरे, अभिमन्यू भानगिरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
प्रमोद नाना भानगिरे का काम बीस साल से देख रहा हूं। सरकारी मदद मिलेगी तब मिलेगी खुद के खर्चे से कई महिलाओं की मदद की है। साथ ही सरकार की योजनाएं समाज के निचलेस्तर तक पहुंचें व सरकारी सुविधाएं मिलनी चाहिए इस हेतु वे अथक परिश्रम करते हैं। यह विचार पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने व्यक्त किए। 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की संकल्पना से व डॉक्टर श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में राज्य भर में चिकित्सा सुविधाएं चल रही हैं। मोहम्मदवाडी के महानगरपालिका के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कक्ष शुरू किया गया है।   नागरिकों ने इसका लाभ उठाना चाहिए। यह अपील मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष के प्रमुख मंगेश चिवटे ने की है।
मोहम्मदवाडी गांव का नाम महादेववाडी करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास अनुवर्ती जारी है। हड़पसर के विविध विकास कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपयों की निधि का प्रावधान किया गया है। इस निधि में से अनेक विकासकार्य किए जाएंगे। यह जानकारी पूर्व नगरसेवक व शिवसेना शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ