मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-नागपुर-पुणे एक्सप्रेस कल से नियमित रूप से चलेगी : पुणे-सातारा-पुणे डेमू रद्द

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
1) सोलापुर  मंडल पर  दौंड-मनमाड सेक्शन में ब्लॉक कार्य के चलते गाड़ी संख्या 12135 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस 06, 09, 11, 13 तथा 16 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 12136   नागपुर-पुणे एक्सप्रेस 08, 10, 12, 15 तथा 17 अक्टूबर को रद्द की गई थी। नए निर्णय के अनुसार अब 06 अक्टूबर से यह गाड़ी  नियमित रूप से चलेगी। इसी तरह पुणे- अमरावती के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22117/22118 भी  रद्द  नहीं रहेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी दिनांक 5 अक्टूबर से नियमित रूप से चलेगी।
2) पुणे-सातारा रेलमार्ग पर वाल्हा-नीरा स्टेशनों के बीच ब्लॉक को लेकर रेलवे ट्रैक डबलिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्यों के चलते पुणे-सातारा-पुणे के बीच चलने वाली डेमू संख्या 01539/01540 दिनांक 06 से 20 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
यात्री कृपया नोट कर लें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ