वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि रूपे भुगतान व्यवस्था को अपनाने के लिए कई देशों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात ने रूपे भुगतान प्रणाली में दिलचस्पी दिखाई है। वित्तमंत्री ने यह बात अमरीका के प्रमुख विचार मंच के एक कार्यक्रम में कही।
श्रीमती सीतारामन ने कहा कि यूपीआई, भीम ऐप और एनसीपीआई - भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम सहित सभी को कई अन्य देशों की भु्गतान व्यवस्था से तालमेल बनाने के लिए विकसित किया जा रहा है।
वित्तमंत्री सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में शामिल होने के लिए अमरीका की छह दिन की यात्रा पर हैं।

0 टिप्पणियाँ