मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रकाशन विभाग 41वें शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार

    भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन विभाग दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पुस्तक मेलों में से एक41वें शारजाह अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भाग ले रहा है। शारजाह बुक अथॉरिटी (एसबीए) द्वारा आयोजित इस 12-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन 2 नवंबर से 13 नवंबर2022 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह स्थित एक्सपो सेंटर में किया जाएगा। यह पुस्तक मेला दुनिया भर के कई पुरस्कार विजेता लेखकोंबुद्धिजीवियों एवं अन्य साहित्यिक हस्तियों की मेजबानी करेगा। मेले की इस वर्ष की थीम ‘स्प्रेड द वर्ड है।
    आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव को जारी रखते हुएप्रकाशन विभाग पाठकों और पुस्तकप्रेमियों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की पुस्तकों की पेशकश करेगा। पाठकों को प्रकाशन विभाग द्वारा विशेष रूप से प्रकाशित राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के भाषणों से संबंधित प्रमुख पुस्तकों के साथ - साथ विभिन्न भारतीय भाषाओं में कला एवं संस्कृतिभारत का इतिहासप्रतिष्ठित हस्तियांभाषा एवं साहित्यगांधीवादी साहित्यधर्म एवं दर्शन और बाल साहित्य जैसे विषयों पर 100 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं को भी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
    प्रकाशन विभाग अपने प्रकाशनों को संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह स्थित एक्सपो सेंटर के हॉल 7 में स्टाल संख्या जेडए-3 पर प्रदर्शित करेगा।
प्रकाशन विभाग के बारे में :
प्रकाशन विभाग निदेशालय विभिन्न प्रकार की पुस्तकों और पत्रिकाओं का एक भंडार है, जो राष्ट्रीय महत्व के विषयों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं। वर्ष 1941 में स्थापितप्रकाशन विभाग भारत सरकार का एक प्रमुख प्रकाशन गृह है जो विभिन्न भाषाओं में और विकासभारतीय इतिहाससंस्कृतिसाहित्यजीवनीविज्ञानप्रौद्योगिकीपर्यावरण और रोजगार जैसे विविध विषयों से संबंधित पुस्तकों एवं पत्रिकाओं की पेशकश करता है। इस विभाग की पाठकों एवं प्रकाशकों के बीच अच्छी साख है और यह सामग्री की प्रामाणिकता के साथ-साथ अपने प्रकाशनों के उचित मूल्य के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है।
डिवीजन के प्रमुख प्रकाशनों में योजनाकुरुक्षेत्रबाल भारती और आजकल जैसी लोकप्रिय मासिक पत्रिकाओं के साथ-साथ साप्ताहिक रोजगार समाचार पत्र एम्प्लॉयमेंट न्यूज’ और ‘रोजगार समाचार शामिल हैं। इसके अलावाप्रकाशन विभाग सरकार की प्रतिष्ठित संदर्भ वार्षिकी ‘इंडिया ईयर बुक भी प्रकाशित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ