मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-लोनावला रेलमार्ग पर स्थित दो रेल फाटक मरम्मत के चलते बंद रहेंगे

पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
1. दापोड़ी-खड़की स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 183/4-5 पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 62/- पर मरम्मत तथा रखरखाव संबंधी तकनीकी कार्य किए जाएंगे, इस कारण यह रेल फाटक शुक्रवार दिनांक 11 नवंबर को सुबह 08.00 बजे से सोमवार 14 नवंबर शाम 05.00 बजे तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में नजदीक स्थित सबवे तथा रेल ओवर ब्रिज सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
2. शेलारवाडी स्टेशन पर रेलवे किमी 163/3-4 स्थित रेल फाटक संख्या 52  मरम्मत कार्य के चलते शनिवार दि. 12 नवंबर को सुबह 08.00 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में नजदीक स्थित रेल  फाटक संख्या 53 सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ