मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आज आठ अरब हो गई है विश्‍व की जनसंख्‍या : संयुक्‍त राष्‍ट्र के जनसंख्‍या प्रभाग निदेशक जॉन विलमथ

     विश्‍व की जनसंख्‍या आज आठ अरब हो गई। संयुक्‍त राष्‍ट्र के जनसंख्‍या प्रभाग निदेशक जॉन विलमथ ने कहा कि जनसंख्‍या 8 अरब तक पहुंचना मानव सफलता का संकेत है लेकिन यह हमारे भविष्‍य के लिए बहुत बड़ा जोखिम भी है। विश्‍व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट 2022 के अनुसार 2023 के दौरान जनसंख्‍या के मामले में चीन को पछाड़कर भारत के विश्‍व का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला देश बनने की संभावना है।
    वार्षिक विश्‍व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट कल जारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्‍या 1950 के बाद सबसे धीमी दर से बढ़ रही है। 2020 में विश्‍व की जनसंख्‍या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से भी कम रही। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा कि मनुष्‍य की उम्र लंबी होने और एशिया तथा उप-सहारा अफ्रीका के कुछ देशों में तेजी से वृद्धि के कारण जनसंख्‍या बढ़ी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के नवीनतम अनुमान के अनुसार वैश्विक जनसंख्‍या 2030 में आठ अरब 50 करोड़, 2050 में 9 अरब 70 करोड़ और 2100 में 10 अरब 40 करोड़ हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ