मुंढवा, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
स्कूल फीस नियंत्रण समिति का गठन किया जाए। यह मांग महाराष्ट्र राज्य के शिक्षण आयुक्त सूरज मांढरे से युवासेना की ओर से निवेदन देकर की है। इस अवसर पर यहां युवा सेना शहर प्रमुख सनी गवते, उप शहरप्रमुख अक्षय फुलसुंदर, युवासेना पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा अध्यक्ष आकाश जगताप, आदर्श नवले, आदित्य रोकडे आदि उपस्थित थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए युवासेना शहर प्रमुख सनी गवते, उपशहर प्रमुख अक्षय फुलसुंदर और पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा अध्यक्ष आकाश सुनील जगताप ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, उच्च शिक्षा, स्नातकोत्तर शिक्षा की विभिन्न शाखाओं में फीस बढ़ोतरी पर कोई रोक नहीं है और अगर फीस वृद्धि के खिलाफ कोई शिकायत है तो 25% छात्र अभिभावकों की शिकायत होनी चाहिए, लेकिन अपने बच्चे के स्कूल खोने के डर से 25% छात्र-अभिभावक शिकायत करने के लिए एक साथ नहीं आते हैं इसलिए निजी, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त एवं स्थायी गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों/संस्थानों की कार्यप्रणाली की निगरानी करने तथा वार्षिक लेखापरीक्षा करने के लिए राज्यस्तर पर एक विद्यालय शुल्क नियंत्रण समिति का गठन किया जाए और फीस वृद्धि के खिलाफ शिकायत करने के लिए 25% के बजाय 5% छात्र अभिभावकों को शिकायत करना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
अंत में उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यदि अभिभावक निजी गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में फीस की शिकायत करना चाहते हैं तो वे युवा सेना के पदाधिकारियों से 9561017811/ 9545213020/ 7776952367 निम्न नम्बरों पर सम्पर्क करें।

0 टिप्पणियाँ