मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ग्रामदैवत श्री कालभैरवनाथ जोगेश्वरी माता मंदिर में किया गया दीपोत्सव का आयोजन

हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
धर्मवीर शंभूराजे प्रतिष्ठान की ओर से हड़पसरगांव के ग्रामदैवत श्री कालभैरवनाथ जोगेश्वरी माता मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रांगण में सुंदर रंगोली व मनमोहक विद्युत रोशनी की गई थी। साथ ही दीपकों की रोशनी से श्री कालभैरवनाथ जोगेश्वरी माता मंदिर झगमगा गया था। 
दीपोत्सव के बारे में बोलते हुए पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे ने बताया कि प्राचीन समय में यह यक्षों के उत्सव के रूप में मनाया जाता था। अंधेरा दूर करके रोशनी निर्माण करनेवाला दीप मांगल्य का प्रतीक माना जाता है। उसी रोशनी से अपने जीवन का अंधेरा दूर हो इस हेतु यह दीपोत्सव मनाया जाता है। बारिश की समृद्ध, आनंद उत्सव का यह समारोह माना जाता है। 
दीपोत्सव का आयोजन कालभैरवनाथ कालाष्टामी सेवा मंडल, शिवराज मित्र मंडल, विहार मित्र मंडल, महात्मा फुले मित्र मंडल, भैरवनाथ मित्र मंडल व मारुति आबा तुपे युवा प्रतिष्ठान की ओर से किया गया था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ