मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सांसद संजय राऊत के रिहा होने पर शिवसेना सातववाडी शाखा द्वारा लड्डू बांटकर मनाया गया आनंदोत्सव

हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
‘टाइगर इज बैक’ का उत्साह व शिवसेना की जय-जयकार करते हुए शिवसेना सातववाडी शाखा की ओर से शिवसेना नेता व प्रवक्ता सांसद संजय राऊत की हुई रिहाई पर बधाई देते हुए शिवसेना  सातववाडी शाखा की ओर से लड्डू बांटकर आनंदोत्सव मनाया गया। उक्त आनंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शिवसैनिक जान मोहम्मद शेख की ओर से किया गया था। 
इस अवसर पर यहां शिवसेना पुणे के जिला प्रमुख विजय देशमुख, शिवसेना वक्ता व पुणे शहर महिला आघाडी की उपशहर संघटक प्रा. विद्या संतोष होडे, सतीश कसबे, तौसिफ़ पटेल, शिरीष कोल्हटकर, अंबादास रणदिवे, स्वप्निल भालेराव आदि के साथ अन्य पदाधिकारी व शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक शिवसैनिक जान मोहम्मद शेख ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि शिवसेना झुकनेवालों में से नहीं है, हम संघर्ष करनेवाले शिवसैनिक हैं। शिवसैनिकों की आवाज जितनी दबाई जाएगी उतनी वो और बुलंद होगी। ईडी की आड़ में भारतीय जनता पार्टी गंदी राजनीति खेल रही है, उनका यह खेल जनता को भी पता चल गया है। शिवसैनिक किसी के भी सामने घुटने नहीं टेकेगा। हम सभी शिवसैनिक पूरी निष्ठा व ताकत के साथ पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे व शिवसेना नेता सांसद संजय राउत के समर्थन में खड़े हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ