मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे ने अहमदनगर और नई आष्टी के बीच अतिरिक्त डेमू सेवाओं का शुभारंभ किया और उद्घाटन सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया

आष्टी, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे, माननीय रेल  कोयला और खान राज्य मंत्री , भारत सरकार ने दिनांक 17.11.2022 को अहमदनगर रेलवे स्टेशन से अहमदनगर और नई आष्टी के बीच अतिरिक्त डेमू सेवाओं का शुभारंभ किया एवं उद्घाटन सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
माननीय संसद सदस्य, डॉ. सुजय विखे पाटिल, डॉ. प्रीतम मुंडे, महाराष्ट्र विधान सभा के माननीय सदस्य श्री सुरेश दास, श्री बबनराव पाचपुते, सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
श्री रावसाहेब दादाराव पाटिल जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अतिरिक्त डेमू सेवाएं न्यू आष्टी-अहमदनगर बेल्ट और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। यह पुणे और मुंबई को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा क्योंकि यात्रियों को 11042 साईंनगर शिर्डी-दादर एक्सप्रेस के लिए कनेक्टिंग ट्रेन मिल सकती है।
श्री आलोक सिंह, अपर महाप्रबंधक, मध्य रेल ने सभी का स्वागत भाषण दिया और श्री नीरज दोहरे, मंडल रेल प्रबंधक, सोलापुर मंडल, मध्य रेल ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की जाती है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ