मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

तेलंगाना के अधिकारी आरक्षण रोस्‍टर का अनुपालन करें : राष्‍ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्‍यक्ष अरूण हलदर की चेतावनी

    राष्‍ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्‍यक्ष अरूण हलदर ने तेलंगाना के अधिकारियों को आरक्षण रोस्‍टर का अनुपालन करने की चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा कि तीन महीनों के अंदर सभी विसंगति दुरूस्‍त की जाय। आयोग ने आज हैदराबाद में 26 शिकायतों की सुनवाई की। श्री हलदर ने संवाददाताओं को बताया कि अनुसूचित जाति के लोगों की शिकायतों का निपटान करने के लिए अधिकारियों को अपना नजरिया बदलना चाहिए। उन्‍होंने चेतावनी दी कि आरक्षण रोस्‍टर को ठीक नहीं करने पर अत्‍याचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।
    श्री हलदर ने 26 में से 22 शिकायतों का समाधान किया। दुष्‍कर्म के तीन मामलों की सुनवाई की गयी। उन्‍होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर दोषियों को गिरफ्तार किया जाय और कार्रवाई रिपोर्ट तीन दिन के अंदर भेजी जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ