हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आम आदमी पार्टी युवा आघाडी हड़पसर की ओर से हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय की सीमा में आनेवाले रास्तों की हुई खास्ता हालात से जनता को हो रही दिक्कतों से अवगत कराने के लिए सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को निवेदन देकर खराब रास्तों की मरम्मत की जाए, गड्ढों को तुरंत भरा जाए और जो सड़कें बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं उन्हें नए सिरे से विकसित किया जाए। यह मांग आम आदमी पार्टी युवा आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत कांबले ने निवेदन देकर की है। इस अवसर पर रवि लाटे, अजगर बेग, दत्ता यादव, आप के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए हेमंत कांबले ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय की सीमा में आनेवाले रास्तों की हालात बहुत ही गंभीर है, रास्तों की हुई खास्ता स्थिति से वाहन चालक बहुत परेशान हैं। आम जनता को हो रही दिक्कतों को मद्देनजर रखते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से मनपा प्रशासन को निवेदन देकर उक्त परिस्थिति से अवगत कराया गया है, जिसमें मुख्यत: ससाणेनगर रेल्वे क्रॉसिंग से हांडेवाडी चौक, श्रीरामचौक से मोहम्मदवाडी रोड, मुंढवा रेल्वेब्रिज से मुंढवा चौक, केशवनगर फ्लोरिडा एस्टेट चौक से झेड कॉर्नर व केशवनगर फ्लोरिडा एस्टेट चौक से हनुमाननगर। मनपा प्रशासन को चेतावनी भी दी गई है कि अगर इन सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ