मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने ऑस्ट्रिया से प्रत्‍यर्पित 2019 तरनतारन बम विस्फोट के षडयंत्रकर्ता बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एन.आई.ए. ने पंजाब में तरनतारन बम विस्फोट के षडयंत्रकर्ता बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ऑस्ट्रिया ने इंटरपोल के साथ समन्वय से बिक्रमजीत सिंह को भारत प्रत्यर्पित किया था। फरार अपराधी बिक्रमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब में आतंकी हमलों के लिए गिरोह तैयार किया था। एन.आई.ए. ने उसे वापस भारत लाने के लिए अपना एक दल ऑस्ट्रिया भेजा था। एन.आई.ए. ने एक बयान में बताया कि मोहाली की एन.आई.ए. अदालत के गैर-जमानती वारंट के आधार बिक्रमजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉनर नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद पिछले साल मार्च में लिंज में बिक्रमजीत सिंह को हिरासत में लिया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लिंज की क्षेत्रीय अदालत ने बिक्रमजीत सिंह का प्रत्यर्पण किया।
    एन.आई.ए. की जांच में पता लगा कि गिरफ्तार आरोपी ने अन्य अभियुक्तों को आतंकी हमलों के लिए उकसाया और उन्हें विस्फोटक तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया। बिक्रमजीत ने विभिन्न जलूसों और सरकारी एजेंसियों पर हमलों की साजिश रची। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ