पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मानसिक स्वास्थ्य और हर व्यक्ति के जीवन में इसका महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है । खासकर, कोरोना महामारी के दौरान हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है, इस पर प्रकाश डालना जरुरी बन गया है।
इस पूरे मामले पर और अधिक जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एपीजी ग्लोबल ने 'स्वास्थ्यम' परिषद का आयोजन किया है। लोगों में मानसिक स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन गणेश कला क्रीड़ा केंद्र, जे डब्लू मैरियट और डीपी रोड स्थित पंडित फार्म में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में योग, फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य के लिए संगीत का महत्व जैसे विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
यह कार्यक्रम 9 से 11 दिसंबर, 2022 तक शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए हैं। स्वास्थ्यम के मंच पर स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। उनके सत्रों में भाग लेने वालों को आपसी बातचीत के माध्यम से इन गणमान्य व्यक्तियों द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. हंसराज योगेंद्र, सर्वेश शसी, डॉ. राजेंद्र बर्वे, योगी श्री एम, 'इस्काॅन' के गौरांग दास, प्रसिद्ध अभिनेत्री और स्वास्थ्य आइकन शिल्पा शेट्टी, संगीत के दिग्गज उस्ताद राशिद खान और रूहानी बहनें, मार्शल आर्ट विशेषज्ञ चिता यज्ञेश शेट्टी, साउंड हीलर प्रियंका पटेल, आहार विशेषज्ञ नूपुर पाटिल स्वास्थ्य परिषद के माध्यम से उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करेंगी।
अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी इस पहल को अपना समर्थन देने के लिए सम्मेलन के अंतिम दिन मौजूद रहेंगे।
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व और उनके परस्पर संबंधों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस वैश्विक उत्सव का आयोजन किया है।
पुणे में बड़ी संख्या में युवा और छात्र हैं। साथ ही, इस शहर में रहने वाले कई लोग विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इस सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न आयु समूहों के साथ चर्चा करने का अवसर मिला है। युवा पिढी में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य और जागरूकता पैदा करना और इसके माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालना ये इस सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य है।

0 टिप्पणियाँ