मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सीमा शेंडे के जन्मदिन पर आयोजित किया गया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा ओबीसी महिला आघाडी की अध्यक्षा सीमा प्रीतम शेंडे के जन्मदिन के अवसर पर मांजरी ग्रीन सोसाइटी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन विश्वराज हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया था। मांजरी बुद्रुक के पूर्व सरपंच शिवराज घुले, पूर्व उपसरपंच समीर घुले व अन्य प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न हुआ। मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य रूप से ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, कद व वजन की जांच शामिल है। सामान्य चिकित्सक व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने जांच की।
मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर की आयोजिका व भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा ओबीसी महिला आघाडी की अध्यक्षा सीमा प्रीतम शेंडे ने पहल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं घर के कामों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं।
बहुत सी महिलाओं, खासकर 35 साल की उम्र सीमा पार कर चुकी महिलाओं को साल में एक बार इस तरह के टेस्ट कराने चाहिए और अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। अगर महिलाओं की सेहत अच्छी है तो वे परिवार की बेहतर देखभाल कर सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ